Salaar Worldwide Box office Day 1: साल 2023 में प्रभास की पहली फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज हुई थी। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद लोगों को प्रभास के फिल्मी करियर के लिए चिंता होने लगी थी। इसी साल के अंत में यानी 22 दिसंबर के दिन प्रभास की 'सालार: पार्ट वन- सीजफायर' (
'सलार पार्ट 1 सीजफायर' 22 दिसंबर को तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम और हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। Sacnilk.com के अनुसार फिल्म ने 16 दिनों में भारत के अंदर लगभग 385 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। इस फिल्म ने शनिवार के दिन 5 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म आने वाले दिनों 400 करोड़ रुपये का कारोबार बड़ी आसानी से कर लेगी।
प्रभास की फिल्म 'सलार' का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' से हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही हैं। फिल्म 'सलार' में पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन सहित कई एक्टर्स मुख्य भूमिकाओं में हैं।
