बॉक्स ऑफिस

Salaar vs Dunki Box Office: प्रभास के आगे फेल हुआ शाहरुख खान का स्टारडम, अभी भी इतना कमा रही हैं फिल्में

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 6, 2024, 12:02 PM IST

Salaar vs Dunki Box Office: सालार और डंकी दोनों ही फिल्म को रिलीज हुए अब 15 दिन से ज्यादा का समय हो गया है। फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है। अब डंकी के 16वें और सालार के 15वें दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Image

Dunki vs Salaar Box Office War

Salaar vs Dunki Box Office: सालार (Salaar)और डंकी (Dunki) दोनों ही फिल्म को रिलीज हुए अब 15 दिन से ज्यादा का समय हो गया है। फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है। शाहरुख खान की फिल्म डंकी को बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है। वहीं KGF फेम डायरेक्टर प्रशांत नील ने फिल्म सालार को डायरेक्ट किया है। प्रभास और शाहरुख खान दोनों ही पैन इंडिया सुपरस्टार हैं। इसी वजह से दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस क्लैश भी काफी चर्चा में रही हैं।

21 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई डंकी की कमाई अब बॉक्स ऑफिस पर गिरती जा रही है, वहीं 22 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई सालार भी अच्छा ज्यादा कमाई नहीं कर रही हैं। आइए अब डंकी के 16वें और सालार के 15वें दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Salaar vs Dunki: यहां देखिए फिल्मों के कलेक्शन

Sacnilk इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार सालार ने 15वें दिन 5 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई भी 382.73 करोड़ तक पहुंच गई हैं। इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर फिल्म 400 करोड़ क्लब में शामिल होने का इंतजार कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान की डंकी की कमाई 16वें दिन 2.20 करोड़ दर्ज की गई है। जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन भी 247.75 करोड़ तक पहुंच गई है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article