Mastiii 4 Box Office Collection Day 1: इतने करोड़ की ओपनिंग लेगी विवेक-आफताब और रितेश की फिल्म, मचेगा धमाल

Mastiii 4 Box Office Collection Day 1: विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी (Aftab Shivdasani) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की एडल्ट कॉमेडी फिल्म 'मस्ती 4' (Mastiii 4) सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी यह मूवी पहले दिन अच्छी खासी ओपनिंग लेने में सफल रहने वाली है।

Mastiii 4 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर्स विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी (Aftab Shivdasani) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की एडल्ट कॉमेडी फिल्म 'मस्ती 4' (Mastiii 4) आज यानी 21 अक्टूबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने 'मस्ती 4' में कई बदलाव करने के बाद इसे रिलीज करने की अनुमति दे दी थी। 'मस्ती' फ्रेंचाइजी की इस चौथी किस्त को देखने के लिए फैन्स भी बेताब नजर आ रहे हैं। इस मूवी को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आईं हैं उनके मुताबिक विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi), आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख स्टारर पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक ओपनिंग लेने में सफल रहेगी।

Mastiii 4 Box Office Collection Day 1

Pic Credit: IMDb

पहले दिन इतने करोड़ कमाएगी 'मस्ती 4'

'मस्ती 4' एक ऐसी फिल्म है जो सिंगल स्क्रीन दर्शकों को काफी पसंद आने वाली है। निराशा की बात यह है कि सिंगल स्क्रीन्स अब कम ही बचे हैं। 'मस्ती' और 'ग्रैंड मस्ती' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' बुरी तरह फ्लॉप रही थी। निर्माताओं ने अब 'मस्ती 4' के साथ धमाकेदार वापसी की है। इस मूवी में कई नए-नए कलाकार भी शामिल है। फिल्म को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह शुक्रवार के दिन 2 से 3 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने में सफल रहेगी। शनिवार और रविवार के दिन यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

End of Feed