Mastiii 4 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi), आफताब शिवदासानी (Aftab Shivdasani) की लीड रोल वाली फिल्म मस्ती 4 (Mastiii 4) अभी हाल ही में यानी 21 नवंबर को बड़े पर्दे पर लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो गई है। फिल्म मस्ती 4 रिलीज होने के बाद अपनी कमाई को लेकर खबरों में आ गई है। रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की फिल्म मस्ती 4 की ओपनिंग डे की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की फिल्म मस्ती 4 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।
Image Source: Mastiii 4 Movie
कमजोर रही 'मस्ती 4' की ओपनिंग
एक्टर रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की फिल्म मस्ती 4 एक बार फिर से खबरों में आ गई है, इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि मूवी की पहले दिन की कमाई है। फिल्म मस्ती 4 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की फिल्म मस्ती 4 की ओपनिंग को काफी कमजोर बताया जा रहा है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की फिल्म मस्ती 4 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ रुपये कमाए है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
फिल्म में नजर आए ये सितारे
मिलाप जवेरी (Milap Zaveri) के निर्देशन में बनी रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की फिल्म मस्ती 4 की पहले दिन की कमाई ने मेकर्स और फैंस को उदास कर दिया है। इस फिल्म में रितेश देशमुख के साथ विवेक ओबेरॉय, अरशद वारसी (Arshad Warsi), नरगिस फखरी (Nargis Fakhri) तुषार कपूर (Tusshar Kapoor), जेनिलिया डिसूजा (Genelia D'Souza), एल्नाज नोरोजी (Elnaaz Norouzi), रूही सिंह (Ruhi Singh), शाद रंधावा (Shaad Randhawa) और आफताब शिवदासानी भी अहम रोल में है। फिल्म मस्ती 4 की पहले दिन की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
