Main Vaapas Aaunga Box Office: दिलजीत-शरवरी स्टारर ने 10वें दिन दर्ज कराई भारी बढ़ोतरी, इतना हुआ कलेक्शन

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 11: दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने 10वें दिन 5.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। आइए देखें इस मूवी की टोटल कमाई कितनी हुई है।

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 11: इम्तियाज अली की नई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' धीरे-धीरे ही सही मगर पूरे देश में दर्शकों का दिल जीत रही है। 12 जून को रिलीज हुई इस मूवी में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर यह निराशाजनक कमाई करने कर रही थी लेकिन अब यह लोगों को पसंद आ रही है। दूसरे वीकेंड में शानदार कमाई कर इस मूवी ने निर्माताओं को भी हैरान कर दिया है। लोगों की ओर से शानदार तारीफें मिलने की वजह से इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली है। दर्शकों की बढ़ती भीड़ को देखने के बाद एग्जिबिटर्स को एक्स्ट्रा शो लगाने पड़े। तो चलिए देखते हैं इस मूवी ने 10 दिनों में कितने करोड़ करोड़ रुपये कमाए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Fact Check: समय रैना के शो 'India s Got Latent 2' कीअगली गेस्ट होंगी Kangana Ranaut? जानिए वायरल फोटो की सच्चाई)

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 10

देखें 'मैं वापस आऊंगा' का टोटल कलेक्शन

शानदार कमाई कर रही है 'मैं वापस आऊंगा'

दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी स्टारर 'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 54% की बढ़ोतरी दर्ज कराई। यह मूवी दूसरे रविवार को 5.75 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही। यह पिछले दिनों की तुलना में काफी ज्यादा है। अब फिल्म की कुल कमाई 24.25 करोड़ रुपये हो गई है। आइए इस मूवी के हर के कलेक्शन पर डालें एक नजर... (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Cocktail 2 Box office Collection Day 3: शाहिद-कृति-रश्मिका स्टारर ने तीसरे दिन लगाई लंबी छलांग, देखें आंकड़े)

'मैं वापस आउंगा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन...

दिन 1: ₹1.15 करोड़

End of Feed