Maidaan Box Office Collection Day 3: अजय देवगन स्टारर फिल्म मैदान की कहानी और कलाकारों की एक्टिंग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सिर्फ यही नहीं फिल्म 11 अप्रैल यानी ईद के मौके पर रिलीज हुई, जिससे दर्शकों को ईदी मिली। साथ ही इसी दिन अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म छोटे मियां बड़े मियां भी मैदान को टक्कर देते हुए रिलीज हुई। दोनों फिल्म के बीच कांटे की टक्कर बनी जिसे देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं। ऐसे में फिल्म ने आज रिलीज के तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया जानिए टाइम्स नाउ नवभारत इस खास रिपोर्ट में।
अजय देवगन (Ajay Devgn) और प्रियमाणि स्टारर फिल्म मैदान (Maidaan) ने पहल ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ की ओपनिंग की थी, जो भले ही कम थी। लेकिन दूसरे दिन भी फिल्म का कलेक्शन कम रहा और बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ की कमा पाई। अब तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन पर उछाल देखने को मिला और 5.5 करोड़ रुपए अपने खाते में जोड़े। यानी अब इंडिया बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुल 15.6 करोड़ का कलेक्शन कर लिया लिया, हालांकि ये रकम बड़े मियां छोटे मियां से कम है।
फिल्म की कहानी भारतीय फुटबॉल टीम के कोच सैयद अब्दुल रहीम से प्रेरित है, जिन्हे भारत के फुटबॉल का वास्तुकार माना जाता हैं। सैयद ही थी जिन्होंने 1952 से 1962 तक के फुटबाल का गोल्डन पीरियड लाए थे। फिल्म में अजय देवगन ने कोच सैयद का किरदार बखूबी निभाया जिसे देख दर्शक तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।
