Madgaon Express Box Office Collection: कुणाल खेमू ने मडगांव एक्सप्रेस में निर्देशक की कुर्सी संभाली है। उनकी फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है। फिल्म में दिव्येंदु, प्रतीक गांधी, अरुण तिवारी मुख्य भूमिका में है। 22 मार्च को मडगांव एक्सप्रेस सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। पहले दिन फिल्म ने ठीक-ठाक ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई ने रफ्तार पकड़ ली है। मडगांव एक्सप्रेस ने दूसरे दिन ओपनिंग डे से दोगुनी कमाई की है। आइए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की है।
Madgaon Express Box Office Collection (credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- Swatantra Veer Savarkar Box Office Collection: दूसरे दिन रणदीप हुड्डा की फिल्म ने लगाई छलांग, कमाए इतने करोड़
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, मडगांव एक्सप्रेस ने दूसरे दिन 3 करोड़ की कमाई है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.5 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी और वीकेंड का फायदा मिला है। फिल्म ने दो दिन में कुल मिलाकर 4.5 करोड़ की कमाई की है। फिल्म को रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया। कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में प्रतीक, दिव्येंदु, अरुण तिवारी के अलावा नोरा फतेही, उपेंद्र लिमय और छाया कदम भी महत्वपूर्ण भूमिका में है।
क्या है मडगांव एक्सप्रेस की कहानी
फिल्म की कहानी तीन दोस्तों पर आधारित है जो बचपन में साथ में गोवा जाने का प्लान बनाते हैं। तीनों अपनी लाइफ में सेटल हो जाते हैं। तीनोंं रीयूनियन में फैसला करते हैं कि अपने बचपन के सपने को पूरा करेंगे। वो तीनों साथ में गोवा जाने के लिए मडगांव एक्सप्रेस लेते हैं लेकिन एक दोस्त का बैग गैंगस्टर से अदला-बदली हो जाता है। यहीं से गुंडे लोग अपना बैग लेने के लिए तीनों के पीछे पड़ जाते हैं। तीनों कैसे इस मुसीबत से निकलेंगे। इसी पर फिल्म की कहानी है।
कुणाल खेमू ने कहा कि मैंने इस कहानी को ऐसे ही लिखा था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस पर फिल्म बनाऊंगा। मैंने बस इसे प्रैक्टिस सेशन के तौर पर लिखा था। मुझे लगता है कि कॉमेडी सबसे मुश्किल जोनर है। मुझे कॉमेडी फिल्में बहुत ज्यादा पसंद है। मैंने सोचा था कि मैं इनमें से कैरेक्टर जरूर प्ले करूंगा। आपको बता दें कि कुणाल खेमू इस फिल्म में कैमियो रोल में है।
