Maalik Box Office Collection Day 1: 'मालिक' ने पहले दिन दिखाया अपना जलवा, कमाए करोड़ों रुपये

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 12, 2025, 07:33 AM IST

Maalik Box Office Collection Day 1: एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की नई फिल्म मालिक (Maalik) को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 1 दिन पूरा हो गया है। फिल्म मालिक ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की है। तो चलिए देखते हैं कमाई के ये आंकड़ें।

Maalik Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की नई फिल्म मालिक (Maalik) लंबे इंतजार के बाद 11 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म ने रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। राजकुमार राव की इस फिल्म को पहले दिन काफी पसंद किया गया। फिल्म मालिक ने ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कमाई की। फिल्म के कलेक्शन ने सभी को हैरान कर दिया है। क्योकिं रिलीज से पहले फिल्म को लेकर को खास बज नजर नहीं आ रहा था। तो चलिए जानते हैं राजकुमार राव की फिल्म मालिक ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Maalik Box Office Collection Day 1

Image Source: Maalik Movie

'मालिक' ने ओपनिंग डे पर मचाया धमाल

राजकुमार राव की फिल्म मालिक रिलीज होने के बाद अब अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म मालिक को रिलीज हुए आज एक दिन पूरे हो गए हैं। पहले ही दिन फिल्म मालिक ने ठीक-ठाक कमाई की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमार राव की फिल्म मालिक ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो फिल्म के बजट के हिसाब से ठीक माना जा रहा है। लेकिन आपको बता दें कि राजकुमार राव की फिल्म मालिक की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

End of Feed