'Maa' Box Office Predictions Day 1: बॉक्स ऑफिस पर तूफान लेकर आ रही काजोल की फिल्म 'मां', मूवी को मिलेगी इतने करोड़ की ओपनिंग

'Maa' Box Office Predictions Day 1: काजोल की फिल्म 'मां' आज यानी 27 जून को सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक मां अपने बच्चों की रक्षा के लिए किसी से भी लड़ सकती है। आइए जानते फिल्म पहले दिन कितने करोड़ की कमाई कर सकती है।

'Maa' Box Office Predictions Day 1: काजोल की फिल्म 'मां' आज सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। आज आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। इस फिल्म को विशाल फुरिया ने निर्देशित किया है। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर हाउसफुल 5 और आमिर खान की सितारे जमीन पर से हो रही है। आइए जानते हैं कि मां कितने करोड़ की ओपनिंग कर सकती है।

'Maa' Box Office Predictions

'Maa' Box Office Predictions

अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर सकती है। ये फिल्म पहले दिन 4.50 करोड़-6.50 करोड़ रुपये के बीच कलेक्शन कर सकती है। मेकर्स को उम्मीद है कि काजोल की फिल्म मां पहले दिन शाहिद कपूर की फिल्म देवा को पीछे छोड़ सकती है। बता दें देवा ने पहले दिन 5.78 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

End of Feed