Lenin Box Office: साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अखिल अक्किनेनी (Akhil Akkineni) की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'लेनिन' (Lenin) 10 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में पहुंची थी। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कई फिल्में पहले से ही बड़े परदे पर लगी हुई हैं और उसके बाद भी यह बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। ज्यादातर फिल्मों की तरह ओपनिंग वीकेंड के बाद कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखी गई लेकिन अच्छी वर्ड ऑफ माउथ और लगातार दर्शकों की भीड़ की वजह से यह फिल्म टिकी हुई है। तो चलिए देखते हैं 5 दिनों में 'लेनिन' का कलेक्शन कितना रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: एसएस राजामौली की 'Varanasi' में मंदाकिनी बनने पर Priyanka Chopra का बड़ा बयान, फैंस हुए एक्साइटेड)
जानिए कितना हुआ 'लेनिन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
50 करोड़ी होने वाली है 'लेनिन'
इंडस्ट्री की ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक अखिल अक्किनेनी (Akhil Akkineni) की एक्शन-ड्रामा 'लेनिन' (Lenin) ने मंगलवार को 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं दूसरी ओर दुनिया भर में यह कलेक्शन 50 लाख रुपये रहा है। इंडियन बॉक्स ऑफिस की बात करें तो यह अब तक 36.79 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। वहीं दूसरी ओर ग्लोबल मार्किट में यह कलेक्शन 45.09 करोड़ रुपये पहुंच गया है। उम्मीद है कि यह मूवी 50 करोड़ रुपये के क्लब में बड़ी आसानी से शामिल हो जाएगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Bhagam Bhag 2' पर आया बड़ा अपडेट, राज शांडिल्य और परेश रावल ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें)
मुरली किशोर अब्बुरु के निर्देशन में बनी फिल्म 'लेनिन' की कहानी को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। अखिल अक्किनेनी को अपनी एक्टिंग के लिए खूब तारीफ मिल रही है। इस मूवी में अखिल के साथ भाग्यश्री बोर्से नजर आ रही हैं। फिल्म में दोनों की जोड़ी दर्शकों की प्रभावित करने में कामयाब रही है। फिल्म में रामकी, शिवाजी, सुनील, ब्रह्माजी और ईश्वरी राव जैसे बाकी कलाकार नजर आ रहे हैं। पॉजिटिव रिव्यूज और फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों की सराहना की वजह से 'लेनिन' ओपनिंग वीकेंड के बाद भी अपनी रफ्तार बनाए हुए है।
