Lal Salaam Box Office Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म लाल सलाम रिलीज हो गई है। फिल्म में रजनीकांत के साथ विष्णु विशाल और विक्रांत मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन ऐश्वर्या रजनीकांत ने किया है। ऐश्वर्या 13 साल बाद बतौर निर्देशक वापसी कर रही हैं। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने खूब पसंद किया था। मोइद्दीन भाई के रोल में रजनीकांत ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। आइए जानते हैं फर्स्ट डे फिल्म कितने करोड़ का बिजनेस करेगी।
Lal Salaam (credit pic: Instagram)
रजनीकांत फिल्म में कैमियो रोल में हैं। एक्टर को पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को फर्स्ट डे पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलेगा।
पहले दिन फिल्म करेगी इतने करोड़ की कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म पहले दिन 8 से 10 करोड़ का बिजनेस कर सकती हैं। Ratasan फेम विष्णु विशाल लीड रोल में है। उनके साथ थालापति विजय के कजन विक्रांत भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। विष्णु विशाल, विक्रांत के अलावा कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। लाल सलाम को भारत ही नहीं यूएस में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
लाल सलाम के साथ बॉक्स ऑफिस पर आज रवि तेजा की ईगल भी रिलीज हुई है। इन दोनों फिल्मों के साथ शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया भी रिलीज हुई है। तीनों फिल्मों में जबरदस्त क्लैश देखने को मिलने वाला है।
