Laapataa Ladies Box Office Day 3: 'लापता लेडीज' बॉक्स ऑफिस पर लेकर आई तूफान, वीकेंड में कमाए इतने करोड़

Laapataa Ladies Box Office collection Day 3: किरण राव (Kiran Rao) के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' (Laapataa Ladies) ने सिनेमाघरों में 3 दिन पूरे कर लिए हैं। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक निताशी गोएल और स्पर्श श्रीवास्तव स्टारर ने 3 दिनों में धांसू कमाई की है।

Laapataa Ladies Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी निर्माता-निर्देशक और आमिर खान की एक्स-वाइफ किरण राव (Kiran Rao) की नई फिल्म 'लापता लेडीज' (Laapataa Ladies) ने 1 मार्च एक दिन सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म की स्टारकास्ट भले ही ज्यादा फेमस नहीं है लेकिन फिल्म की कहानी ने दर्शकों के दिलों में घर कर लिया है। किरण राव ने फिल्म 'लापता लेडीज' के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। यही वजह है कि दर्शक फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों की ओर रुख कर रहे हैं। आइए देखें फिल्म ने पहले दिन वीकेंड पर कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Laapataa Ladies Box Office

किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.02 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। शनिवार के दिन फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक 'लापता लेडीज' ने रविवार के दिन 1.8 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फर्स्ट वीकेंड पर फिल्म 4 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है।

End of Feed