Kuberaa Box Office Collection: सिंगल डिजिट में ओपनिंग लेगी धनुष की फिल्म, आमिर खान की मूवी के सामने फीका पड़ेगा जलवा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 20, 2025, 07:14 AM IST

Kuberaa Box Office Collection: धनुष की फिल्म कुबेरा आज यानी 20 जून को सिनेमाघरों पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में धनुष, नागार्जुन, रश्मिका मंदाना तीनों दमदार रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर आमिर खान की फिल्म से होने वाली है। आइए जानते हैं कि ये फिल्म कितने करोड़ की कमाई कर सकती है।

Kuberaa Box Office Collection: धनुष, नागार्जुन, रश्मिका मंदाना की फिल्म कुबेरा आज सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। पहले से ही अपने दमदार स्टारकास्ट को लेकर चर्चा में बनी हुई थी। वही धनुष की फिल्म पहले दिन उनती दमदार कमाई नहीं कर पाएगी। आइए जानते हैं कि फिल्म पहले दिन कितने करोड़ की कमाई करेगी।

Kuberaa Box Office Collection

Kuberaa Box Office Collection

शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित कुबेरा को तेलुगु और तमिल में शूट किया गया है। फैंस को उम्मीद थी कि ये फिल्म धनुष के लाइफ की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बनेगी, लेकिन अब ऐसा नहीं लग रहा है। फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 7-9 करोड़ का नेट कलेक्शन कर सकती है। धनुष की पिछली थियेटर रिलीज रयान थी, जिसमें पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 13.70 करोड़ की कमाई की थी।

End of Feed