Kis Kisko Pyaar Karoon 2 BO Day 4: 'धुरंधर' के सामने नहीं टिक पाई कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म, फ्लॉप्स की लिस्ट में होगी शामिल

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 BO Day 4: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की हालिया रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) की कमाई में भारी गिरावट देखकर मेकर्स के पसीने छूट गए हैं। सोमवार को कलेक्शन बेहद निराशाजनक रहा है।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Day 4: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से कपिल शर्मा स्टारर को खास रिव्यू भी नहीं मिले थे। यह मूवी पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही हैं। हैरानी की बात यह है कि इस समय घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का कब्जा है। कपिल शर्मा स्टारर को रिलीज करने की टाइमिंग सही साबित नहीं हुई और 'किस किसको प्यार करूं 2' अब 'धुरंधर' की कमाई की आंधी की चपेट में आ गई है। 'किस किसको प्यार करूं 2' के सोमवार के दिन के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। तो चलिए इस मूवी के टोटल कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 BO Day 4

Pic Credit: IMDb

धड़ाम से गिरी 'किस किसको प्यार करूं 2' की कमाई

Sacnilk ने कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) को लेकर जो आंकड़े साझा किए हैं उनके मुताबिक यह सोमवार को केवल 90 लाख रुपये कमाने में सफल रही है। 4 दिनों में इस मूवी का कलेक्शन 8.15 करोड़ रुपये हुआ है। आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है। इसी वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। साथ ही फिल्म का मुनाफा भी काफी गिर गया है। अब तक फिल्म ने दस करोड़ रुपये भी नहीं कमाए हैं। इस फिल्म के ऊपर फ्लॉप होने का खतरा मंडरा रहा है।

End of Feed