‘Kesari Chapter 2’ Box Office: फिसड्डी साबित हुई अक्षय कुमार की फिल्म, 100 करोड़ी होने से पहले तोड़ देगी दम

‘Kesari Chapter 2’ Box Office collection day 26: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' (Kesari Chapter 2) की कमाई अब हर गुजरते दिन के साथ गिरती जा रही है। फिल्म ने मंगलवार के दिन भी निराशाजनक कमाई की है, जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे।

Kesari Chapter 2’ Box Office collection day 26: 'स्काई फाॅर्स' के बाद 'केसरी चैप्टर 2' (Kesari Chapter 2) अक्षय कुमार की दूसरी मूवी है, जो बॉक्स ऑफिस अभी भी स्ट्रगल कर रही है। हर गुजरते दिन की कमाई देखने के बाद निर्माताओं की चिंता बढ़ती जा रही है। 'केसरी' की धांसू सफलता के बाद सभी सोच रहे थे कि 'केसरी चैप्टर 2' भी लोगों को खूब पसंद आएगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को रिलीज हुए 26 दिन हो गए हैं और इसकी कमाई में कोई बड़ा उछाल देखने को नहीं मिला है। आइए देखें इस मूवी ने मंगलवार के दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Kesari Chapter 2

100 करोड़ के क्लब में शामिल नहीं हो पाएगी 'केसरी चैप्टर 2'

ट्रैक वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' ने 26वें दिन 60 लाख रुपये कमाए हैं। 18 अप्रैल के दिन रिलीज हुई यह फिल्म अब तक केवल 90 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। फिल्म की गिरती कमाई को देखने के बाद यह उम्मीद करना बेकार है कि 'केसरी चैप्टर 2' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये कमा पाएगी।

End of Feed