‘Kesari Chapter 2’ Box Office: 100 करोड़ी बनने के लिए स्ट्रगल कर रही है अक्षय कुमार स्टारर, रविवार की कमाई में दिखा दम

‘Kesari Chapter 2’ Box Office collection day 17: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की सच्ची घटना पर बनी फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' (Kesari Chapter 2) बॉक्स ऑफिस पर अपने कदम जमाए हुए है। इस समय ट्रेड रिपोर्ट्स जो सामने आई हैं उनके मुताबिक फिल्म जल्द ही 100 करोड़ रुपये कमा लेगी।

Kesari Chapter 2’ Box Office collection day 17: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' को 18 अप्रैल के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। ऑडियंस की ओर से अच्छे रिव्यू मिलने के बाद 'केसरी चैप्टर 2' (Kesari Chapter 2) ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी ओपनिंग ली थी। फिल्म को रिलीज हुए 17 दिन हो गए हैं। जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की घटनाओं की अनसूनी कहानी पर बनी यह फिल्म अब 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। तो चलिए जानते हैं इस मूवी ने रविवार की कितने रुपये का कलेक्शन किया है।

‘Kesari Chapter 2’ Box Office collection day 17

100 करोड़ रुपये के क्लब में पक्का शामिल होगी 'केसरी चैप्टर 2'

Sacnilk की लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार स्टारर 'केसरी चैप्टर 2' ने 17वें दिन यानी रविवार को 2.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हैरानी की बात यह है कि फर्स्ट वीके में 46 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने के बाद यह मूवी अभी तक 100 करोड़ी नहीं बन पाई है। 17 दिनों में फिल्म ने 80.20 करोड़ रुपये कमाए हैं। निर्माताओं के अच्छी बात यह है कि सिनेमाघरों में इस समय अजय देवगन की 'रेड 2' और संजय दत्त की 'द भूतनी' सहित कई साउथ की फिल्में रिलीज हुई है, उसके बाद भी 'केसरी चैप्टर 2' ने करोड़ों रुपये कमाए हैं।

End of Feed