Kesari 2 Box Office Collection: छठे दिन खत्म हुआ 'केसरी 2' का जलवा, कमाई में आई भारी गिरावट

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 24, 2025, 06:40 AM IST

Kesari 2 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2)’ की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। अक्षय कुमार की इस फिल्म की कमाई में छठे दिन गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने छठे दिन इतने करोड़ रुपये कमाए है।

Kesari 2 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड के जाने-माने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2)’ सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। ये फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्ची घटना पर बेस्ड है, जिसमें अक्षय (Akshay Kumar) ने वकील सी. शंकरन नायर (C. Sankaran Nair) का रोल निभाया है। फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अक्षय कुमार की इस फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए है। इसी के साथ फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। अक्षय कुमार की इस फिल्म ने छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। तो चलिए देखते हैं कमाई के ये आंकड़ें।

Kesari Chapter 2 Box Office Collection

छठे दिन कमाई में आई गिरावट

अक्षय कुमार की लीड रोल वाली फिल्म ‘केसरी 2' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2' की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं, जिसमें गिरावट देखने को मिल रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी 2' ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.43 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 42.43 करोड़ रुपये हो गई है। पहले दिन इसने 7.75 करोड़, दूसरे दिन 9.75 करोड़, तीसरे दिन 12 करोड़, चौथे दिन 4.5 करोड़ और पांचवें दिन 5 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर बस ठीक ठाक ही कमाई कर पाई है, जो उम्मीद की जा रही थी कलेक्शन उस से काफी कम है।

End of Feed