Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 9: साउथ के जाने-माने स्टार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) इन दिनों अपनी हाल ही रिलीज हुई फिल्म कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) की कमाई को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म ने पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। अब ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 को रिलीज हुए 9 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
Image Source: IMDb
'कांतारा चैप्टर 1' ने 9वें दिन किया इतना कलेक्शन
ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 एक बार फिर अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 को रिलीज 9 दिन पूरे हो गए है। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने 9वें दिन एक और नया रिकॉर्ड बना दिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर 9वें दिन 22 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की कुल कमाई 359.40 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म की कमाई के नए आंकड़ों ने फैंस और मेकर्स का दिल खुश कर दिया है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
'कांतारा चैप्टर 1' ने तोड़े कई रिकॉर्ड
फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। 'कांतारा चैप्टर 1' साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 में ऋषभ शेट्टी के साथ जयराम (Jayaram), रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth) और गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah) भी अहम रोल में नजर आए। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
