Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 7: ऋषभ शेट्टी स्टारर ने 300 करोड़ के क्लब में मारी धांसू एंट्री, देखें टोटल कमाई

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 7: साउथ इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' को बड़े परदे पर देखने के लिए लोगों ने काफी लंबा इंतजार किया था। यह मूवी पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म 7 दिनों में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 7: साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस मूवी ने 2 अक्टूबर के दिन 61.85 करोड़ रुपये की धांसू ओपनिंग ली थी। यह कलेक्शन फिल्म ने सभी भाषाओं में किया था। तब से लेकर अब तक यह मूवी हर गुजरते दिन के साथ शानदार कमाई कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि एक हफ्ते अंदर ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार करने में सफल रही है। तो चलिए देखते हैं इस मूवी ने बुधवार के दिन कितने रुपये का कारोबार किया है।

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 7

Image Credit –Facebook

300 करोड़ी बन गई ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1'

ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) के निर्देशन में बनी फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) ने अब बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले हफ्ते में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। बुधवार को फिल्म ने शुरुआती अनुमानों के अनुसार 19.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 7 दिनों के अंदर यह मूवी 310.04 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी कुल 125 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुई है। अच्छी बात यह है कि फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' ने अपने बजट से ज्यादा कमाई कर मेकर्स की झोली पैसों से भर दी है।

End of Feed