Kanguva Box Office Collection Day 1: सूर्या (Surya) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की फिल्म कंगुवा (Kanguva) को आज वर्ल्डवाइड रिलीज कर दिया गया है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक कंगुवा को 14 नवंबर के दिन बड़े पर्दे पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से ही कंगुवा को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस की हाइप साफ नजर आ रही थी, अब मूवी की रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को लेकर काफी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिलने वाला है। फिल्म की एडवांस बुकिंग विंडो कुछ समय पहले ही ओपन की गई थी। यह भी पढ़ें- Lady Singham: रोहित शेट्टी ने कन्फर्म की अपनी अगली कॉप्स यूनिवर्स मूवी, सिंघम अगेन के बाद दीपिका पर चलाएंगे दाव
Kanguva Box Office Collection Day 1
वो भी कुछ सीमित जगहों के लिए ही। कंगुवा को लेकर साउथ इंडिया में काफी बज है। हालांकि बॉबी देओल की फैन फॉलोइंग को लेकर एनिमल की रिलीज के बाद कोई शक नहीं किया जा सकता है। उनकी वजह से फिल्म को नॉर्थ इंडिया में पसंद किया जा रहा है। यहां मूवी के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
Kanguva Box Office: पहले दिन इतना कमाएगी फिल्म
सैकनिल्क इंडिया की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन फिल्म कंगुवा का पैन इंडिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 20 करोड़ से ज्यादा रहने वाला है। फिल्म वर्ल्डवाइड भी काफी सुर्खियों में है। पहले दिन कंगुवा, वर्ल्डवाइड 775 हजार डॉलर से ज्यादा की कमाई कर सकती है। फिल्म के पहले दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर नजर डालें तो यह लगभग 30 करोड़ के आसपास रह सकती है। फिल्म कंगुवा में बॉबी देओल का विलेन वाला अवतार फैंस के बीच काफी बज क्रिएट कर रहा है। सूर्या और बॉबी देओल के क्लैश को देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।
