Jolly LLB 3 Box Office Collection: 7वें दिन भी बरकरार है 'जॉली एलएलबी 3', कमाए इतने करोड़ रुपये

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 26, 2025, 08:15 AM IST

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) की फिल्म जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) को रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म जॉली एलएलबी 3 की कमाई के नए आंकड़े सामने आ गए हैं।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) की लीड रोल वाली फिल्म जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) इन दिनों काफी चर्चा में हैं। फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। अभी हाल ही में 70 करोड़ रुपये ज्यादा कमाई कर ली है। फिल्म जॉली एलएलबी 3 को रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 3 की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म ने 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 7

Image Source: IMDb

'जॉली एलएलबी 3' ने 7वें दिन किया इतना कलेक्शन

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म जॉली एलएलबी 3 की कमाई के नए आंकड़े हैं। फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने 7वें दिन भी जमकर कमाई की है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म जॉली एलएलबी 3 की कुल कमाई 73.50 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म की कमाई के नए आंकड़ों ने फैंस के साथ-साथ मेकर्स को भी खुश कर दिया है।

End of Feed