Jigra Box Office Collection Day 8: आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म मेकर्स के साथ ही दर्शकों के लिए भी एक निराशा बनकर साबित हुई है। फिल्म ने पहले वीकेंड पर औसत प्रदर्शन किया, जिसके बाद तो फिल्म अब बड़े पर्दे से सिमटती ही नजर आ रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हो गई है। मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने मेकर्स की टेंशन बढ़ा दी है। आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा (Jigra) 11 अक्टूबर 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म के दमदार ट्रेलर के बाद मूवी से भी कुछ ऐसी ही उम्मीदें लगाई गई थीं। फिल्म को लेकर कई विवाद भी खड़े हुई हैं, जिनकी वजह से फिल्म को लेकर काफी बातें भी हुईं, पर इससे भी फिल्म के कलेक्शन को कोई फायदा नहीं मिला। फिल्म को लेकर कोई भी बज नजर नहीं आ रहा है। यह भी पढ़ें- Lawrence Bishnoi की दहशत के आगे नहीं झुकेगा Salman Khan का सिर, सीना चौड़ा कर बोले पापा सलीम- 'उससे माफी क्यों मांगे...'ID : 114365372
Jigra Box Office Collection Day 8
राजकुमार राव की फिल्म से हुई सीधी टक्कर
आलिया भट्ट की इस फिल्म को राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो से बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर देखने को मिली है। जिगरा के मुकाबले राजुकमार राव की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन किया है। आलिया भट्ट की फिल्म दमदार एक्शन और सस्पेंस दिखाने में काफी हद तक नाकामयाब रही है। यही वजह है कि फिल्म बड़े पर्दे पर कामयाब नहीं हो पाई है। यहां अब फिल्म के आठवें दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने की इतनी कमाई
सैकनिल्क इंडिया की एक शुरुआती रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आलिया की यह फिल्म दूसरे शुक्रवार को 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में ही कामयाब हुई है। जिसके बाद मूवी का टोटल कलेक्शन 23.30 करोड़ के आसपास पहुंच गया है।
