बॉक्स ऑफिस

Jigra Box Office Day 7: आलिया भट्ट स्टारर ने किया बेहद खराब प्रदर्शन, हर दिन गिर रही है कमाई

Alia Bhatt's Jigra Box Office Day 7: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'जिगरा' (Jigra) को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 1 हफ्ता हो गया है। फिल्म की कमाई में हर गुजरते दिन के बड़ी गिरावट देखी गई है। फिल्म का कलेक्शन देख आलिया भट्ट के फैन्स को निराशा होने वाली है।

Image

JIgra

Jigra Box Office Day 7: आलिया भट्ट बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का वो नाम है जो आ किसी पहचान का मोहताज नहीं है। 11 अक्टूबर के दिन आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' (Jigra) रिलीज हुई थी। 18 अक्टूबर के दिन इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने 7 दिन पूरे हो गए हैं। इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने निर्माताओं को निराश किया है। फिल्म का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। कई लोगों ने लगातार फिल्म के कलेक्शन को देखने के बाद आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टार को फ्लॉप बता दिया है। आइए देखें इस मूवी ने गुरुवार के दिन कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Sacnilk की जो रिपोर्ट सामने आई है उसके मुताबिक आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' ने बॉक्स ऑफिस पर 7वें दिन कुल 1.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। एक हफ्ते के बाद यह मूवी केवल 22.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है। इस मूवी के साथ राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' भी रिलीज हुई थी। 'जिगरा' के तुलना में 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने अच्छा कलेक्शन है। फिल्म 26 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

वसन बाला के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'जिगरा' की कहानी भी ऑडियंस को खास पसंद नहीं आई है। 'जिगरा' की रिलीज के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि आलिया भट्ट स्टारर ने फेक टिकिट बुकिंग को लेकर लोगों को गुमराह किया है। उन्होंने यहां कहा था कि आलिया भट्ट इंडस्ट्री की शानदार एक्ट्रेस हैं और उन्हें ऐसी करने की जरुरत नहीं है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article