'Jana Nayagan' का जलवा है बरकरार, Thalapathy Vijay स्टारर का इतना हुआ कलेक्शन

Jana Nayagan Box Office Day 13: थलापति विजय की फिल्म 'जना नायगन' की कमाई की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर लगातार बनी हुई है। 300 करोड़ होने के बाद अब यह नए रिकॉर्ड बनाने में लगी हुई है।

Jana Nayagan Box Office Day 13: साउथ इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक थलापति विजय की पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जना नायगन' (Jana Nayagan) बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 13 दिनों में फिल्म ने दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वीक डेज में कमाई में हल्की गिरावट के बावजूद थलापति विजय की फिल्म की रफ्तार बनी हुई है। दिलचस्प बात यह है कि 'जना नायगन' साल 2026 की सबसे बड़ी तमिल फिल्मों में शामिल हो गई है। आइए देखते हैं इस मूवी ने 13 दिनों में कितने करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Spider Man Brand New Day Box office: महज 6 दिन में $1 बिलियन की कमाई, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास)

Jana Nayagan Box Office Day 13

13 दिनों में थलापति विजय की फिल्म 'जना नायगन' ने कमाए इतने करोड़

13वें दिन इतनी हुई 'जना नायगन' की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 13वें दिन (दूसरे मंगलवार) भारत में 2.10 करोड़ रुपये (नेट) का कलेक्शन किया। यह सोमवार की 3.85 करोड़ रुपये की कमाई के मुकाबले करीब 45.5% कम है, जो वीकडेज में सामान्य गिरावट मानी जाती है। अब तक फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 181.55 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 211.74 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं विदेशों में फिल्म ने 13वें दिन 75 लाख रुपये कमाए, जिससे इसका ओवरसीज कलेक्शन 92 करोड़ रुपये पहुंच गया।

दुनियाभर में 300 करोड़ क्लब में एंट्री

भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर 'जना नायकन' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 303.74 करोड़ रुपये हो गया है। इसके साथ ही फिल्म ने रिलीज के सिर्फ 13 दिनों में 300 करोड़ क्लब में जगह बना ली है। 13वें दिन फिल्म भारत में 3,967 शोज में दिखाई गई। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: ब्लड कैंसर से जूझ रहे Pradeep Rawat का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर)

End of Feed