Jana Nayagan Box Office Collection Day 2: थलापति विजय की फिल्म ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 25, 2026, 08:00 AM IST

Jana Nayagan Box Office Collection Day 2: एक्टर थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म जन नायगन ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने इतने करोड़ रुपये कमाए है।

Jana Nayagan Box Office Collection Day 2: साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म जन नायगन (Jana Nayagan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म जन नायगन को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कोई फिल्म जन नायगन की तारीफ करता दिखा, तो कोई कलेक्शन पर बात करता हुआ नजर आया। इन सब के बीच थलापति विजय की इस फिल्म को रिलीज हुए 2 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म जन नायगन ने पहले दिन के बाद दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म जन नायगन ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

Jana Nayagan Box Office Collection Day 2

जन नायगन ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन (Image Source: Chat GPT)

'जन नायगन' ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

बॉबी देओल और थलापति विजय की फिल्म जन नायगन एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म जन नायगन ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दो दिन पूरे कर लिए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक थलापति विजय और पूजा हेगड़े की फिल्म जन नायगन ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 21.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म की कमाई में पहले दिन के मुकाबले गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म जन नायगन ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 42.70 करोड़ रुपये कमाए थे। इसी के साथ थलापति विजय की फिल्म का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 62.85 करोड़ रुपये हो गया है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म जन नायगन की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिलेगा।

End of Feed