Jana Nayagan Box Office Collection: 'जन नायगन' की कमाई में आया उछाल, 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने भी मचाया धमाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 2, 2026, 07:21 AM IST

Jana Nayagan Box Office Collection Day 10: थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म जन नायगन को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Jana Nayagan Box Office Collection Day 10: साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म जन नायगन (Jana Nayagan) को लेकर चर्चा बने हुए हैं। फिल्म जन नायगन को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी फिल्म जन नायगन को लेकर विवाद हो जा रहा है, तो कभी कमाई को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। इन सब के बीच अब बॉबी देओल और थलापति विजय की फिल्म जन नायगन को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म जन नायगन ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। तो चलिए जानते हैं कि थलापति विजय की फिल्म जन नायगन ने 10वें दिन कितनी कमाई की है।

Jana Nayagan Box Office Collection Day 10

फिल्म जन नायगन ने किया इतना कलेक्शन (Image Source: IMDb)

डबल हुई 'जन नायगन' की कमाई

थलापति विजय और बॉबी देओल की फिल्म जन नायगन ने बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन पूरे कर लिए हैं। अब फिल्म जन नायगन की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। थलापति विजय की फिल्म 10वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गदर काटती हुई नजर आ रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक बॉबी देओल और पूजा हेगड़े की फिल्म जन नायगन ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.80 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का 9वें दिन का कलेक्शन 3.55 करोड़ रुपये था। फिल्म जन नायगन अब इंडिया में कुल कमाई 164.90 करोड़ रुपये हो गई है। तो वहीं थलापति विजय की फिल्म जन नायगन ने दुनियाभर में 280.50 करोड़ रुपये कमा चुकी है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई से ये आंकड़ें अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

End of Feed