Jailer 2 BO Collection Day 3: रजनीकांत की फिल्म 3 दिन में हुई 300 करोड़ पार, बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे

Jailer 2 Box Office Collection Day 3: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। फिल्म ने महज तीन दिनों में ही 300 करोड़ के पार अपनी गेंद पहुंचा दी है।

Jailer 2 Box Office Collection Day 3: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया है। मूवी ने भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने नाम का डंका बजवाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। भारत में तो 'जेलर 2' की ताबड़तोड़ कमाई जारी ही है, वहीं विदेशों में भी मूवी ऐसा कलेक्शन कर रही है कि महज तीन दिनों में ही 'जेलर 2' का कलेक्शन 300 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। तो चलिए एक नजर डालते हैं "जेलर 2' के कलेक्शन पर- टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jailer 2 Box Office Collection: 200 करोड़ी हुई रजनीकांत की फिल्म, दूसरे दिन की इतनी कमाई

Jailer 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    रजनीकांत (Rajinikanth) स्टारर 'जेलर 2' (Jailer 2) ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 47.80 करोड़ रुपये की कमाई की। मूवी को 14 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। जहां तमिल भाषा में मूवी ने 34.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया तो वहीं तेलुगू में 8.50 करोड़ रुपये और हिंदी भाषा में 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की। तीन दिनों में 'जेलर 2' ने भारत में 169.65 करोड़ रुपये कमाए, हालांकि इसका नेट कलेक्शन 144.60 करोड़ रुपये रहा। दूसरी ओर विदेशों में 'जेलर 2' ने तीसरे दिन 47.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन मात्र तीन दिनों में 317.15 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jailer 2 Review: रजनीकांत की दमदार वापसी, कॉमेडी और एक्शन के बीच कमजोर पड़ी कहानी

    End of Feed