Jailer 2 advance Booking: रिलीज से पहले Rajinikanth ने मचाया कोहराम, कमा डाले इतने करोड़ रुपये

Jailer 2 advance Booking: ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो सुपरस्टार रजनीकांत की नई फिल्म 'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग से धमाल मचा दिया है। यह रिलीज से पहले ही 55 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

Jailer 2 advance Booking: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत की नई फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) को देखने का क्रेज लोगों के अंदर साफ नजर आ रहा है। रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। एडवांस बुकिंग के मामले में भी इस मूवी ने नए-नए रिकार्ड्स बना दिए हैं। एडवांस बुकिंग से हुई कमाई देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि यह पहले दिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग लेगी। तो चलिए देखते हैं यह मूवी सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले अब तक कितने करोड़ रुपये अपने नाम कर चुकी है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Nani की अगली फिल्म में दिखेगी रोमांस की नई कहानी, इस डायरेक्टर संग मिलाया हाथ)

Jailer 2 advance Booking

'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग से कमाए इतने करोड़ (Pic Credit: Instagram)

इतनी हुई 'जेलर 2' की एडवांस बुकिंग

अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक रजनीकांत स्टारर 'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग से अब तक 58.92 करोड़ की कमाई कर ली है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की एडवांस बुकिंग से हुई कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा रिलीज के पहले दिन यानी 15 अक्टूबर के लिए दर्ज किया गया है। फिल्म ने पहले दिन की बुकिंग से अब तक 31.70 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके अलावा अगले चार दिनों के लिए भी टिकटों की अच्छी बिक्री दर्ज की गई है।

इन आंकड़ों के मुताबिक 'जेलर 2' की एडवांस बुकिंग से टोटल 58.92 करोड़ की कमाई हुई है। हालांकि ये आंकड़े घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दर्ज किए गए हैं। फिल्म को विदेशों में एडवांस बुकिंग में मामले अच्छा-खासा बिजनेस कर रही है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ajay Devgn की 'Drishyam 3' देख गदगद हुए Mohanlal, बोले 'सच में इम्प्रेस...')

End of Feed