'Jaat' box office Day 11 collection: केसरी 2 की रिलीज का पड़ा ‘जाट’ की कमाई पर असर, जानिए कितनी हुई 11वें दिन कमाई

Jaat Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म 'जाट' की कमाई की रफ्तार अब ढीली पड़ रही है। अभी तक फिल्म ने 100 करोड़ का आकड़ा पार नहीं किया है। 'केसरी' की रिलीज के बाद कमाई में और कमी आई है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई है।

'Jaat' box office collection: सनी देओल, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह की 'जाट' बॉक्स ऑफिस पर कमाल की कमाई कर रही है। फैंस इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद थी कि सनी देओल की फिल्म गदर जितनी कमाई करेगी, लेकिन ये फिल्म गदर जिनती कमाई नहीं कर पाई। आइए जानते है कि जाट ने 12वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

'Jaat'

'Jaat'

कितनी हुई फिल्म की कमाई

जाट ने 9.5 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। फिल्म ने गुरुवार तक यानी 1 हफ्ते में लगभग 61.75 करोड़ रुपये कमाए। अब 9वें दिन यानी गुड फ्राइडे को फिल्म ने लगभग 4 करोड़ रुपये कमाए। शुक्रवार को अक्षय कुमार की 'केसरी 2' भी रिलीज हुई जिसने 'जाट' को कड़ी टक्कर दी। वही केसरी 2 की पहले दिन की कमाई 7.5 करोड़ रुपये हुई क्योंकि वर्ड ऑफ माउथ के जरिए अच्छी ग्रोथ देखी गई। सैकनिल्क के रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने शनिवार को लगभग 3.75 करोड़ रुपये और रविवार को 5.15 करोड़ रुपये कमाए है। जाट की अभी कुल कमाई 74.55 करोड़ हो गई है।

End of Feed