I Want To Talk box office collection Day 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की नई फिल्म 'आई वांट टू टॉक' 22 नवंबर के दिन निर्माताओं ने रिलीज की थी। लंबे समय बाद अभिषेक बच्चन के फैन्स उन्हें बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब थे। जिन-जिन लोगों ने फिल्म देखी उन सभी ने इसकी खूब तारीफ की है। हैरानी की बात यह है कि फिल्म को अच्छे रिव्यू मिलने के बाद भी यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर रही है। फिल्म का ओपनिंग वीकेंड बेहद खराब है। अभिषेक बच्चन की 'आई वांट टू टॉक' (I Want To Talk) 3 दिनों में 2 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है।
शूजीत सरकार के निर्देशन में बनी फिल्म 'आई वांट टू टॉक' की कमाई में रविवार को गिरावट देखी गई। Sacnilk.com के अनुसार 'आई वांट टू टॉक' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। स्लाइस-ऑफ-लाइफ ड्रामा में अभिषेक बच्चन की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। शुक्रवार के दिन फिल्म ने 25 लाख और दूसरे दिन 55 लाख रुपये का बिजनेस किया था। शुरुआती अनुमान के मुताबिक रविवार के दिन अभिषेक बच्चन की मूवी ने 50 लाख की कमाई की है। 'आई वांट टू टॉक' ने तीन दिनों के अंदर 1.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
अभिषेक बच्चन के अलावा फिल्म 'आई वांट टू टॉक' में जॉनी लीवर, अहिल्या बामरू, बनिता संधू और पियरले मानेय सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को रॉनी लाहिड़ी के राइजिंग सन फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। आखिरी बार अभिषेक बच्चन को फिल्म 'घूमर' में देखा गया था। यह भी फ्लॉप रही थी।
