I Want To Talk box office collection day 2: बुरी तरह पिट गई अभिषेक बच्चन की फिल्म, मेकर्स को हुआ तगड़ा नुकसान

I Want To Talk box office collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की 'आई वांट टू टॉक' (I Want To Talk) को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह फिल्म दो दिनों में 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है।

I Want To Talk box office collection Day 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर्स में से एक अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की नई फिल्म 'आई वांट टू टॉक' (I Want To Talk) 22 नवंबर को रिलीज हुई थी। निर्माताओं ने जब फिल्म का ट्रेलर जारी किया था तो लोगों द्वारा इसे खूब पसंद किया था। उम्मीद थी कि ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। 'आई वांट टू टॉक' का ओपनिंग वीकेंड बेहद खराब होता दिखाई दे रहा है। फिल्म ने शनिवार के दिन भी बेहद निराशाजनक कमाई की है। आइए देखें इस फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना हुआ है।

I Want To Talk box office collection Day 2

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक बच्चन ने शुक्रवार के दिन 25 लाख रुपये कमाए थे। वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को यह फिल्म 44 लाख रुपये बिजनेस करने में सफल रही है। 'आई वांट टू टॉक' ने 2 दिनों में केवल 69 लाख रुपये कमाए हैं। शनिवार को 'आई वांट टू टॉक' की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 12.76% थी। वहीं दूसरी ओर अभिषेक बच्चन की आखिरी रिलीज हुई 'घूमर' ने भी 1.18 करोड़ रुपये का बिजनेस 2 दिनों में किया था।

End of Feed