Haq Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) की लीड रोल वाली फिल्म हक (Haq) रिलीज होने के बाद से अपनी स्टोरी की वजह से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म हक को देखने के लिए भारी संख्या में लोग सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। जिसका असर इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक की कमाई पर दिख रहा है। फिल्म हक को रिलीज हुए 8 दिन पूरे हो गए हैं, जिसके बाद अब इमरान हाशमी और यामी गौतम की मूवी की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठीक कमाई करती दिख रही है। तो चलिए जानते हैं इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक ने 8वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
Image Source: Haq Movie
8वें दिन 'हक' ने किया इतना कलेक्शन
इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक एक बार फिर से अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म हक ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए अब 8 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक के कलेक्शन की नई रिपोर्ट सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म हक का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 17 करोड़ रुपये हो गया है। लेकिन आपको बता दें कि इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक की कमाई के आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि ये काफी शुरुआती आंकड़े हैं।
इतने करोड़ में बनी है 'हक'
इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक की स्टोरी शाह बानो बेगम के जीवन और कानूनी लड़ाई से प्रेरित है। इस कानूनी लड़ाई के बाद 1985 में सुप्रीम कोर्ट ने तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को भरण-पोषण का अधिकार दिया था। इस फिल्म को बानने में मेकर्स के 20-25 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। सुपर्ण वर्मा (Suparn Verma) के निर्देशन में बनी फिल्म हक में हाशमी के साथ यामी गौतम, शीबा चड्ढा (Sheeba Chaddha), वर्तिका सिंह (Vartika Singh) और दानिश हुसैन (Danish Husain) अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म हक को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
