HanuMan Box Office Collection Day 5: नहीं थम रहा हनुमान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 5वें दिन तेजा सज्जा की मूवी ने भरी हुंकार

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 17, 2024, 08:25 AM IST

HanuMan Box Office Collection Day 5 Early Trends: पैन इंडिया फिल्म हनुमान ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल करना शुरू कर दिया है। फिल्म की जबरदस्त कमाई ने सभी को हैरान कर दिया है। फिल्म को बेहद लो बजट पर बनाया गया है, बावजूद इसके फिल्म का कलेक्शन धमाकेदार हो रहा है। आइए इन आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

HanuMan Box Office Collection Day 5 Early Trends: तेजा सज्जा की फिल्म हनुमान (HanuMan Box Office) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने बड़े पर्दे पर दर्शकों को अपनी ओर खींच लिया है। फिल्म हनुमान ने बॉक्स ऑफिस पर साल 2024 की दमदार शुरुआत कर दी है। फिल्म को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं, सबसे पहले हनुमान को एक पैन इंडिया धमाकेदार फिल्म बताया जा रहा है, जिसे देशभर की जनता से काफी प्यार मिल रहा है। नॉर्थ इंडिया में भी फिल्म जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। फिल्म में तेजा सज्जा की एक्टिंग और जबरदस्त एक्शन सीन की चर्चा हो रही है। हनुमान को सिर्फ 20 करोड़ के बजट पर बनाया गया है।

End of Feed