Merry Christmas Box Office Collection Day 5 Early Estimates: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की जोड़ी साउथ एक्टर विजय सेतुपति संग पहली बार नजर आ रही है। विजय और कैटरीना की मेरी क्रिसमस में कास्टिंग को लेकर भी काफी सवाल उठे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले कैटरीना और विजय की एक साथ कास्टिंग लोगों को काफी अजीब लग रही थी। हालांकि मूवी के ट्रेलर के रिलीज के बाद से ही यह साफ हो गया था कि कैटरीना और विजय एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। दोनों की कैमिस्ट्री काफी पसंद की जा रही है। बड़े पर्दे पर रिलीज के बाद से ही फिल्म मेरी क्रिसमस को लेकर चर्चा हो रही है। हालांकि फिल्म को दर्शक नहीं मिल पा रहे हैं। फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन पूरे हो गए हैं और अभी तक फिल्म का टोटल कलेक्शन 15 करोड़ के भी पार नहीं जा सका है।
श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी मेरी क्रिसमस बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल होती नजर आ रही है। फिल्म का कलेक्शन काफी कम रहा है। आइए अब इसके पांचवे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
Merry Christmas Box Office: 5वें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई
Sacnilk इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म मेरी क्रिसमस ने पांचवे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जिसके बाद मूवी का टोटल कलेक्शन भी 12.93 करोड़ तक पहुंच गया है। जो जल्द ही 13 करोड़ के पार जाने वाला है। रिलीज के पांच दिन के बाद भी फिल्म 15 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है। बॉक्स ऑफिस पर मेरी क्रिसमस की रफ्तार काफी धीमी चल रही है।
