Guntur Kaaram Box Office Collection Day 4: त्रिविक्रम श्रीनिवास द्वारा निर्देशित फिल्म गुंटूर करम 12 जनवरी को सिनेमाघर में रिलीज हो गई थी। ऐसे में फिल्म को देखन के लिए थिएटर के बाहर लंबी लाइन देखि गई। सुपरस्टार महेश बाबू के दमदार एक्शन, डैशिंग अवतार और धांसू एनर्जी ने लोगों का दिल जीत लिया है। बता दें कि दर्शकों को एक्टर की इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। अब फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन सामने आ गया है, जो काफी चौंका दने वाला है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर फिल्म ने कितने कमाए।
महेश बाबू (Mahesh Babu) स्टारर फिल्म गुंटूर करम (Guntur Kaaram) की सक्सेस से मेकर्स समेत फिल्म के अन्य कलाकार गद -गद हो गए हैं। इसी के साथ फिल्म ताबतोड़ कमाई करते हुए झंड गाड़ दिए हैं। अब फिल्म के चौथे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं जी काफी देखने लायक है। चौथे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब करीब 14.50 करोड़ की कमाई की है। साथ ही भारत में 83.40 और वर्ल्डवाइड फिल्म 164 करोड़ का कलेक्शन का रजल्द ही 200 करोड़ फिल्म क्लब में एंट्री ले सकती है।
इसी के साथ फिल्म को साउथ के प्रदेश से ज्यादा प्यार मिल रहा है। एक्टर की पिछली फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी, जिसके बाद वो एक साल के ब्रेक में चले गए थे। लेकिन अब गुंटूर करम (Guntur Kaaram) से उन्होंने धमाकेदार वापसी कर ली है। कास्ट में जगपति बाबू, राम्या कृष्णन और ईश्वरी राव के साथ हिट 2 में अपनी भूमिका के लिए मशहूर मीनाक्षी चौधरी शामिल हैं। लोगों ने फिल्म को पांच में चार स्टार देकर इसे एक हिट और ब्लॉकबस्त्र फिल्म बताया है।
