Merry Christmas Box Office Collection Day 6 : बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की फिल्म मेरी क्रिसमस ने सोशल मीडिया पर काफी बज बनाया हुआ है। फिल्म का ट्रेलर भी दर्शकों को काफी पसंद आया था। अंधाधुंध और बदलापुर जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने ही मेरी क्रिसमस का निर्देशन किया है। फिल्म को एक जबरदस्त क्राइम-थ्रिलर बताया जा रहा है, जिसने दर्शकों को सीट पर बैठे रहने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि फिल्म को मिक्स रिव्यू भी मिल रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि फिल्म काफी स्लो है और पहला हाफ बोरिंग भी लगने लगता है। अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं जिसमें हर कुछ समय बाद तगड़े मोड़ आते है और कहानी तुरंत बदलती रहती है, तो मेरी क्रिसमस आपको बोरिंग लग सकती है।
क्योंकि यह फिल्म धीरे-धीरे अपनी पेस बनाती है और दूसरे हाफ में जाकर काफी कुछ देखने को मिलता है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर मूवी काफी बुरा प्रदर्शन कर रही है। आइए इसके छठवें दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
Merry Christmas ने छठवें दिन की इतनी कमाई
फिल्म मेरी क्रिसमस (Merry Christmas) को कलेक्शन पर 1 करोड़ के पार जाने में भी मुश्किलें कर रहा है। वहीं फिल्म को रिलीज हुए अभी एक हफ्ता भी पूरा नहीं हुआ है। Sacnilk इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार ‘मेरी क्रिसमस’ ने छठवें दिन 0.8 करोड़ से लेकर 1 करोड़ तक का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन लगभग 14 करोड़ के आसपास पहुंचने वाला है। बॉक्स ऑफिस पर यकीनन कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म को तगड़ा झटका लग गया है।
