Hanuman Ansh Box Office: बरकरार है 'हनुमान अंश' की दहाड़, 34वें दिन की ताबड़तोड़ कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 34: नीम करोली बाबा की जिंदगी से प्रेरित फिल्म 'हनुमान अंश' ने बीते बुधवार को भी करोड़ों रुपये में कमाई की है। आइए देखें फिल्म की टोटल कमाई कितनी हुई है।

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 34: विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के पांचवें हफ्ते में पहुंचने के बावजूद फिल्म की कमाई में खास गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। खास बात यह है कि वीकडेज में भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है। अब 'हनुमान अंश' 140 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है और जल्द ही 150 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Mirzapur The Movie Box Office Day 6: नहीं थम रही 'मिर्जापुर द मूवी' की कमाई, इतना हुआ बिजनेस)

Hanuman Ansh Movie Collection

बरकरार है 'हनुमान अंश' की दहाड़ (Pic Credit: Instagram)

34वें दिन भी जारी है 'हनुमान अंश' की कमाई

नीम करोली बाबा की जिंदगी से प्रेरित यह फिल्म पांचवें हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। जहां आमतौर पर ज्यादातर फिल्मों की कमाई पांचवें हफ्ते मामूली तौर पर रह जाती है, वहीं 'हनुमान अंश' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक 'हनुमान अंश' ने पांचवें बुधवार को करीब 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं दूसरी ओर फिल्म ने अपने 33वें दिन यानी पांचवें मंगलवार को करीब 10.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 34वें दिन की कमाई जुड़ने से पहले फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 135.06 करोड़ रुपये था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Hanuman Ansh Cast Fees: शोभिनव सत्या की फीस ने चौंकाया, बाकी कलाकारों को मिली लाखों में रकम)

'हनुमान अंश' की स्टारकास्ट

'हनुमान अंश' का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया ह, जबकि अनुप्रिया नागर इसके निर्माताओं में शामिल हैं। फिल्म में शोभिनव सत्या ने नीम करोली बाबा यानी महाराज-जी का किरदार निभाया है। उनके अलावा चंदन के आनंद, अनिल रस्तोगी और विहान शेडगे भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन, उनकी शिक्षाओं और आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित है। यह फिल्म केवल 2 करोड़ रुपये में बनाई गई थी।

End of Feed