Hanuman Ansh Box Office Collection Day 31: विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने मेकर्स को मालामाल कर दिया है। इस मूवी ने साल 2026 में अब तक रिलीज हुईं कई फिल्मों के रिकार्ड्स क ध्वस्त कर दिया है। रिलीज के शुरुआती हफ्तों में यह फिल्म ज्यादा सफल नहीं रही थी लेकिन तीसरे हफ्ते के बाद से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज को एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन फिल्म की कमाई की रफ्तार कम होने के बजाय लगातार बढ़ती जा रही है। खास बात यह कि इसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Premier Reaction: दर्शकों की उम्मीदों पर फिरा पानी, मैरी कोम सहित इन सदस्यों की हरकतें देख पकड़ा सिर)
100 करोड़ी हुई 'हनुमान अंश' (Pic Credit: Instagram)
पांचवें रविवार इतनी रही 'हनुमान अंश' की कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक 'हनुमान अंश' को सिनेमाघरों में 31 दिन हो गए हैं। इस मूवी ने 31वें दिन यानी पांचवें रविवार को शनिवार की तुलना में 37.9% की शानदार बढ़ोतरी दर्ज कराई है। फिल्म ने रविवार को 22.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इस दिन फिल्म के 7077 शोज थे। इसके साथ ही भारत में 'हनुमान अंश' का कुल नेट कलेक्शन 122.13 करोड़ रुपये हो गया है जबकि फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 144.40 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में धांसू एंट्री ले चुकी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Mirzapur The Movie box office Day 3: पंकज-अली की फिल्म का जलवा है जारी, कमाए इतने करोड़)
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने मजबूत बनी हुई है 'हनुमान अंश'
'मिर्जापुर: द मूवी' भी 4 सितंबर को रिलीज हुई है जबकि 'हनुमान अंश' 31 दिन से बड़े परदे है। 'हनुमान अंश' 31 दिनों बाद भी 'मिर्जापुर द मूवी' को कड़ी टक्कर दे रही है। ऐसे में अगर फिल्म 50 दिन या फिर 100 दिन तक सिनेमाघरों में बनी रहती है तो इसमें कोई हैरानी नहीं होगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म के प्रदर्शन को लेकर कहा था कि इसकी लाइफटाइम कमाई का अनुमान लगाना मुश्किल है क्योंकि फिल्म हर गुजरते दिन के साथ और ज्यादा मजबूत होती जा रही है।
