Hanuman Ansh Box Office Collection Day 32: डॉ. विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) ने बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा कायम रखा गया है। शुरुआत में धीमी रफ्तार से आगे बढ़ी इस बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म को दर्शकों की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिला, जिसके बाद इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। 100 करोड़ रुपये के क्लब में इस मूवी ने पहले ही एंट्री ले ली थी और अब भारत में 150 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन का आंकड़ा भी पार कर लिया है। तो चलिए देखते हैं अब तक यह फिल्म कितने करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ चुकी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Daayra' में दिखेगा मराठी सितारों का जलवा, Kshitee Jog से Jitendra Joshi तक ये कलाकार मचाएंगे धमाल)
32वें दिन भी 'हनुमान अंश' की कमाई रही जबरदस्त
Sacnilk के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक 'हनुमान अंश' ने 32वें यानी सोमवार को तकरीबन 9.5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई लगभग 131.63 करोड़ रुपये पहुंच गई है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भारत में 155.65 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस मूवी की कमाई बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए साफ है कि 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। खास बात यह है कि फिल्म ने महज 10 लाख रुपये की ओपनिंग से अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद दर्शकों की ओर से आए पॉजिटिव रिस्पॉन्स के बाद इसकी कमाई लगातार बढ़ती चली गई।
31वें दिन बनाया था बड़ा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
'हनुमान अंश' ने 31वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर चौंकाने वाला प्रदर्शन किया था। फिल्म ने इस दिन करीब 22.75 करोड़ रुपये की शानदार कमाई दर्ज की थी। कम बजट और बिना किसी बड़े मेनस्ट्रीम स्टार के रिलीज हुई इस फिल्म का लगातार शानदार कमाई करना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा मुकाम माना जा रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 90s में अंडरवर्ल्ड के सामने नहीं झुके Shah Rukh Khan, संजय गुप्ता ने खोला बड़ा राज)
नीम करोली बाबा की जिंदगी से प्रेरित है फिल्म
'हनुमान अंश' एक आध्यात्मिक शख्सियत नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित बायोग्राफिकल ड्रामा है। फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा की भूमिका निभाई है। उनके अभिनय को दर्शकों के साथ-साथ फिल्म से जुड़े कलाकारों की भी खूब सराहना मिल रही है। फिल्म में चंदन आनंद, अनिल रस्तोगी, पूर्णिमा तिवारी और विहान शेडगे जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। चंदन आनंद ने फिल्म में डॉ. राम नंदन भोसले का किरदार निभाया है।
शोभिनव सत्य की तारीफ में चंदन आनंद ने कही बड़ी बात
Zoom के साथ एक खास बातचीत में चंदन आनंद ने अपने को-स्टार शोभिनव सत्य की जमकर तारीफ की। नीम करोली बाबा के किरदार में उनके प्रदर्शन को लेकर चंदन ने कहा कि शोभिनव ने बाबा जी को पूरी तरह आत्मसात कर लिया था। चंदन ने शोभिनव के स्वभाव की भी तारीफ करते हुए उन्हें बेहद विनम्र और जमीन से जुड़ा हुआ इंसान बताया।
