Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Peddi Opening Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते धमाल मचाने वाला है। इस बार बॉलीवुड और साउथ की दो बड़ी फिल्में आमने-सामने हैं। दोनों ही फिल्मों को लेकर काफी बज बना हुआ है। एक तरफ राम चरण (Ram Charan) की फिल्म पेड्डी (Peddi) है, तो दूसरी तरफ वरुण धवन (Varun Dhawan) की रोमांटिक कॉमेडी 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai)। दोनों फिल्मों में से किसकी ओपनिंग सबसे ज्यादा होगी, इसको लेकर ट्रेड एनालिस्ट्स ने अपना अनुमान लगा लिया है। ट्रेड एनालिस्ट्स ने Zoom से बात करते हुए दोनों फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को लेकर रिएक्शन दिया है। (ये भी पढ़ें: Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Cast Fees: वरुण धवन ने वसूली मोटी रकम, पूजा हेगड़े-मृणाल ठाकुर के हाथ लगी चिल्लर)
दो फिल्मों के बीच होगी टक्कर
इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी टक्कर राम चरण की 'पेड्डी' और वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' के बीच देखने को मिल सकती है। गिरीश जौहर के मुताबिक, साउथ में 'पेड्डी' को शानदार ओपनिंग मिल सकती है, जबकि हिंदी मार्केट में 'है जवानी तो इश्क होना है' आगे निकल सकती है। उनका कहना है, 'हिंदी में फिल्म पेड्डी की शुरुआत ठीक-ठाक से अच्छी रह सकती है। अगर लोगों को फिल्म पसंद आई तो वीकेंड में इसके कलेक्शन और बढ़ सकते हैं। वहीं 'है जवानी तो इश्क होना है' एक मल्टीस्टारर और यूथ को पसंद आने वाली फैमिली फिल्म है। ये हिंदी मार्केट की नंबर-1 फिल्म बन सकती है।' (ये भी पढ़ें: Entertainment News Today: क्यों भावुक हो गई दीपिका पादुकोण? वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' में होंगे बदलाव)
'बंदर' करेगी हैरान
गिरीश जौहर का मानना है कि एक्टर बॉबी देओल की फिल्म बंदर भी सबको चौंका सकती है। उन्होंने कहा कि इसमें बॉबी देओल नजर आएंगे, जो फिल्म एनिमल के बाद फिर बड़े पर्दे पर आ रहे हैं। जौहर के मुताबिक, जिन लोगों ने फिल्म की शुरुआती स्क्रीनिंग देखी है, उनका रिएक्शन काफी शानदार रहा हैं। माना जा रहा है कि फिल्म अच्छी निकली तो वीकेंड पर इसकी कमाई बढ़ सकती है।
कितना होगा पहले दिन कलेक्शन?
ट्रेड एक्सपर्ट Ramesh Bala का मानना है कि पेड्डी चारों फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है। उनके अनुसार फिल्म भारत में पहले दिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है। उन्होंने कहा कि फिल्म है जवानी तो इश्क होना है वीकेंड पर सरप्राइज दे सकती है। उनका अनुमान है कि फिल्म पहले दिन करीब 5 करोड़ रुपये कमा सकती है। वहीं फिल्म बंदर की पहले दिन की कमाई 1 से 2 करोड़ रुपये के बीच रह सकती है, लेकिन अगर लोगों को फिल्म पसंद आई तो आगे इसका कलेक्शन तेजी से बढ़ सकता है। गिरीश जौहर का मानना है कि शुक्रवार को हिंदी मार्केट में फिल्म है जवानी तो इश्क होना है सबसे आगे रह सकती है। इसके बाद पेड्डी और फिर बहुत कम अंतर से फिल्म बंदर का नंबर आ सकती है।
