बॉलीवुड

Eetha Release Date: बड़े पर्दे पर गर्दा उड़ाने के लिए तैयार हैं श्रद्धा कपूर, फिल्म 'ईथा' को लेकर आया बड़ा अपडेट

Eetha Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'ईथा' को लेकर एक अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म इस दिन रिलीज होने वाली है।

Image

बड़े पर्दे पर गर्दा उड़ाने के लिए तैयार हैं श्रद्धा कपूर (pic credit-instagram)

Eetha Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। श्रद्धा कपूर आखिरी बार फिल्म स्त्री 2 में नजर आई थी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। स्त्री 2 के बाद श्रद्धा कपूर की झोली में कई फिल्में गिर गई। इस बीच श्रद्धा कपूर की फिल्म ईथा (Eetha) को लेकर अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि फिल्म ईथा जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। आइए जानते है इस रिपोर्ट में... (ये भी पढ़ें-Shraddha Kapoor ने दिखाए किलर डांस मूव्स, बॉयफ्रेंड राहुल मोदी ने बनाया वीडियो)

'

ईथा' की रिलीज डेट आउट

श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म मराठी लोक कला की मशहूर कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि 'छावा' की शानदार सफलता के बाद निर्माता दिनेश विजान और निर्देशक लक्ष्मण उतेकर एक बार फिर साथ आ रहे हैं। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर एक दमदार किरदार निभाती नजर आएंगी।

श्रद्धा को देखने के लिए बेताब है फैंस

श्रद्धा कपूर ने फिल्म 'ईथा' की शूटिंग पिछले साल नवंबर में शुरू की थी। फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। 'स्त्री 2' के बाद यह श्रद्धा कपूर की बड़े पर्दे पर वापसी होगी, जिसका उनके फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग पिछले महीने पूरी हुई। शूटिंग का आखिरी हिस्सा महाराष्ट्र के भोर में एक बड़े गाने के साथ फिल्माया गया था। बताया जा रहा है कि यह गाना श्रद्धा कपूर के किरदार की पूरी जिंदगी की कहानी दिखाता है। 'ईथा' मराठी लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की प्रेरणादायक कहानी पर आधारित है। अब सभी लोग इस मूवी को देखने के लिए बेताब हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article