Gustaakh Ishq Box Office Day 1: सिनेप्रेमियों को हर शुक्रवार का इंतजार बड़ी बेसब्री से रहता है। 28 नवंबर के दिन विजय वर्मा (Vijay Varma) और फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) की रोमांटिक मूवी 'गुस्ताख इश्क' (Gustaakh Ishq) दुनिया भर के सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। ट्रेलर लोगों को पसंद तो आया लेकिन 'गुस्ताख इश्क' के साथ आज के दिन ही धनुष-कृति सेनॉन की रोमांटिक ड्रामा 'तेरे इश्क में' मूवी भी रिलीज हुई है। तो चलिए देखते हैं विजय वर्मा और फातिमा सना शेख स्टारर पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रहती है।
Pic Credit: IMDb
निराशाजनक रहेगी 'गुस्ताख इश्क' की ओपनिंग
ट्रेड रिपोर्ट्स पर अगर विश्वास किया जाए तो विजय वर्मा (Vijay Varma) और फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) की फिल्म 'गुस्ताख इश्क' (Gustaakh Ishq) पहले दिन केवल 1 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेगी। यह आंकड़ा मेकर्स के लिए निराशाजनक साबित होने वाला है। इस समय बड़े परदे पर पहले से ही अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे 2', फरहान अख्तर की '120 बहादुर' और रितेश-विवेक-आफताब की एडल्ट कॉमेडी मूवी 'मस्ती 4' प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में 'गुस्ताख इश्क' को बॉक्स ऑफिस पर इन तीनों फिल्मों से तगड़ा कम्पटीशन मिलने वाला है।
यह भी पढ़ें: Tere Ishk Mein Box office Day 1: पहले दिन बजेगा धनुष-कृति सेनॉन स्टारर का डंका, कमाई रहेगी इतने करोड़
विजय वर्मा (Vijay Varma) और फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) की फिल्म 'गुस्ताख इश्क' (Gustaakh Ishq) का निर्देशन विभु पुरी ने किया है। इस मूवी में नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस मूवी का निर्माण फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और नुसरत भरुचा ने मिलकर किया है। फैशन की दुनिया में नाम कमाने के बाद अब मनीष मल्होत्रा ने प्रोडक्शन हाउस के तहत फिल्म 'गुस्ताख इश्क' का निर्माण कर नई शुरुआत कर ली है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।
