Fateh Box Office Collection Day 2 (Early Estimates): बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) स्टारर और डायरेक्टेड फिल्म फतेह (Fateh) को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। यह फिल्म राम चरण स्टारर गेम चेंजर के तूफान में उड़ गई है। फतेह, बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये भी नहीं कमा सकी है। सोनू सूद के निर्देशन में बनी इस पहली फिल्म को सोशल मीडिया पर भी फैंस का मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में कमजोर साबित हुई है। यह भी पढ़ें- कैलिफोर्निया की आग में झुलसा Paris Hilton समेत इन हॉलीवुड स्टार्स का घर, प्रियंका चोपड़ा ने भी शेयर किया दहशत भरा वीडियो
Fateh Box Office Collection Day 2
Fateh Box Office: फतेह ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन
सोनू सूद ने हिंदी फिल्म फतेह से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू कर दिया है। यह फिल्म 10 जनवरी को राम चरण और कियारा आडवाणी की पैन इंडिया फिल्म गेम चेंजर के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अपने ओपनिंग डे पर सोनू सूद की फतेह ने 2.45 करोड़ रुपये कमाए और दूसरी ओर, राम चरण की गेम चेंजर ने 51. करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन भी यह सिलसिला जारी रहा और गेम चेंजर ने हिंदी वर्जन में 7 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि फतेह ने गिरावट दर्ज की और केवल 1.78 करोड़ रुपये कमाए।
फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। हालांकि इस फिल्म के गानों और एक्शन सीन्स को काफी पसंद किया जा रहा है। गेम चेंजर की तुलना में फतेह को अच्छे रिव्यू मिले है। हालांकि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में सोनू सूद की यह फिल्म पीछे रह गई है।
