EDKD Box Office Day 10: 'मेट्रो इन दिनों' के लाइफटाइम बिजनेस को हर्षवर्धन राणे की फिल्म ने चटाई धूल, इतना हुआ कलेक्शन

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Day 10: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) ने अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो दिन दिनों' (Metro In Dino) के लाइफटाइम बिजनेस को मात दे दी है।

Ek Deewane Ki Deewaniyat box office day 10: हर्षवर्धन राणे और सोनम बजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) को ऑडियंस की ओर से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। 21 अक्टूबर के दिन दुनिया भर में सिनेमाघरों में मेकर्स ने इस मूवी को पेश किया। तब से लेकर अब तक यह मूवी हर गुजरते दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। 8 दिनों के अंदर इस मूवी ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) ने अब 10 दिनों में अनुराग बसु के निर्देशन में बनी रोमांटिक ड्रामा 'मेट्रो इन दिनों' (Metro In Dino) के लाइफटाइम बिजनेस को पछाड़ दिया है।

Ek Deewane Ki Deewaniyat Beats Metro In Dino

Pic Credit: IMDb

'मेट्रो इन दिनों' को 'एक दीवाने की दीवानियत' ने दी मात

Sacnilk द्वारा शेयर की गई के अनुसार हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) ने गुरुवार को 2.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। यह मूवी अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं दूसरी ओर अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' का लाइफटाइम कलेक्शन 52.61 करोड़ रुपये रहा था।

End of Feed