Dunki Vs Salaar: प्रभास (Prabhas) की सालार (Salaar) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की डंकी (Dunki) को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार है। दोनों स्टार्स की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एडवांस बुकिंग के मामले में सालार और डंकी एक- दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। 21 दिसंबर को डंकी सिनेमघरों में रिलीज होगी। वहीं, प्रभास की सालार: पार्ट 1- सीजफायर पैन इंडिया फिल्म है जो पूरे देश में अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
Salaar Vs Dunki (credit pic: instagram)
रिपोर्ट्स के अनुसार, थिएटर मालिक नॉर्थ में सालार को सिंगल स्क्रीन्स पर रिलीज नहीं करना चाहते हैं। इस वजह से सालार के मेकर्स ने प्लान किया है कि वो साउथ में भी PVRINOX और मीराज सिनेमा से अपनी फिल्म को हटा लेंगे।
थिएटर मालिकों पर भड़के सालार के मेकर्स
नार्थ में शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग की वजह से थिएटर्स मालिकों ने फैसला लिया है। इसका सीधा-सीधा नुकसान सालार के मेकर्स को होगा। सालार 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सालार में प्रभास के साथ श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। प्रशांत इससे पहले केजीएफ की पॉपुलर फ्रैंचाइजी का निर्देशन कर चुके हैं। फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें है। वहीं, शाहरुख खान की डंकी का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। लंबे समय बाद राजकुमार हिरानी की फिल्म थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं।
