Dunki vs Salaar Box Office War: साल 2023 का सबसे बड़ा क्लैश जल्द ही होने वाला है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की डंकी (Dunki) और प्रभास (Prabhas) की सलार (Salaar) जल्द ही थिएटर्स में कदम रखेंगी, जिसके बाद इनके दर्शकों के बीच दौड़ लग जाएगी। दर्शकों से पहले फिल्म डंकी और सलार मेकर्स के बीच दौड़ लगी हुई है कि किसे ज्यादा स्क्रीन्स मिलेंगी। ऐसा माना जा रहा है कि इन दोनों फिल्मों में से जिसे भी ज्यादा स्क्रीन्स मिलेंगी, उसकी कमाई ज्यादा रहेगी क्योंकि दोनों ही मूवीज को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। (इसे भी पढ़ें: कमाई के मामले में डंकी ने दी प्रभास की सलार को मात, देखें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट)
Dunki vs Salaar Box Office War
Dunki के मेकर्स ने चली शातिर चाल
अगर ट्रेड से सामने आ रही खबरों की मानें तो शाहरुख खान की फिल्म डंकी के मेकर्स ने रिलीज से पहले ऐसी शातिर चाल चली है कि सलार के मेकर्स भी हैरान हैं। इंडस्ट्री इनसाइडर्स की मानें तो फिल्म डंकी के मेकर्स ने सिंगल स्क्रीन थिएटर मालिकों से फरमाइश की है कि वो उन्हें 100 प्रतिशत स्क्रीन्स दें। डंकी के मेकर्स नहीं चाहते हैं कि सिंगल स्क्रीन थिएटर्स की स्क्रीन्स बांटी जाएं क्योंकि इससे शाहरुख खान की फिल्म की कमाई पर असर पड़ेगा।
अगर बात प्रभास की सलार की करें तो उसके मेकर्स डंकी के साथ 50-50 प्रतिशत स्क्रीन्स बांटने के लिए तैयार हैं। सलार के मेकर्स चाहते हैं कि डंकी और सलार दोनों के बीच हेल्दी फाइट हो और फैसला दर्शकों के हाथों में जाए। इसके उलट डंकी के मेकर्स का मानना है कि शाहरुख खान ने 2023 में दो बड़ी हिट मूवीज दी हैं और राजकुमार हिरानी लम्बे वक्त के बाद लौट रहे हैं, ऐसे में इस जोड़ी को दर्शकों का ज्यादा प्यार मिलना चाहिए। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि सिंगल स्क्रीन थिएटर के मालिक किस फिल्म का रुख करते हैं? वैसे आप इस क्रिसमस पर किस मूवी को पहले देखने के लिए थिएटर जाएंगे? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
