साउथ से लेकर बॉलीवुड में फिल्में बनाने के लिए मेकर्स पानी की तरह पैसा बहाने के लिए तैयार रहते हैं। कई बार इन फिल्मों के फ्लॉप होने से उन्हें भारी नुकसान भी झेलना पड़ता है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट के माध्यम से आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका बजट बेहद कम था लेकिन कमाई के मामले में यह निर्माताओं के लिए लकी साबित हुईं। अपनी दमदार कहानी और शानदार स्टारकास्ट की वजह से ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में सफल रहीं। आइए इन फिल्मों की लिस्ट पर डालें एक नजर...
शरवरी स्टारर 'मुंजिया' को निर्माताओं ने 30 करोड़ रुपये के बजट में बनाया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई थी।
विद्या बालन की फिल्म 'कहानी' अपने समय दर्शकों की इम्प्रेस करने में सफल रही थी। 8 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई यह मूवी वर्ल्डवाइड लेवल पर 100 करोड़ रुपये कमा पाई थी।
तेलुगु सुपरहीरो फिल्म 'हनुमान' को बनाने के लिए मेकर्स ने 40 करोड़ रुपये का अमाउंट खर्च किया था। इस मूवी ने दुनिया भर में 350 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था।
अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को 15 से 20 करोड़ रुपये में बनाया गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का बिजनेस कर पाई थी।
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी मूवी 'स्त्री' को मेकर ने बनाने में 25 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 170 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था।
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'प्यार का पंचनामा' को आज भी फैन्स पसंद करते हैं। 30 करोड़ रुपये में बनी यह मूवी दुनिया भर में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने में सफल रही थी।