Drishyam 3 Box Office: मोहनलाल स्टारर की हुई बल्ले-बल्ले, 13वें दिन कमाए इतने करोड़

Drishyam 3 Box Office Collection Day 13: साउथ एक्टर मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कब्जा सा कर लिया है। 13वें भी इस फिल्म ने करोड़ों रुपये की कमाई की है।

Drishyam 3 Box Office Collection Day 13: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) ने घरेलू के साथ-साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचाया हुआ है। खास बात यह है कि 13 दिनों में यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100.45 करोड़ रुपये का करोबार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर दुनिया भर में यह 200 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है। इस मूवी को सिनेमाघरों में अब 13 दिन हो गए हैं और इसकी कमाई अभी भी जारी है। तो चलिए देखते हैं इस मूवी ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। (इसे भी पढ़ें: 'Bharat Bhhagya Viddhaata' से अपना भाग्य लिखेंगी कंगना रनौत, बीती 6 फिल्में रही हैं बुरी तरह फ्लॉप)

Drishyam 3 Box Office Collection Day 13

'दृश्यम 3' की कमाई रही इतने करोड़ (Pic Credit: Instagram)

13 दिनों में 'दृश्यम 3' ने कमाए इतने करोड़

जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' ने 13वें वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस मूवी का कलेक्शन अब दुनिया भर में 226.55 करोड़ तक हो गया है। मेकर्स लगातार फिल्म की कमाई से बहुत खुश हैं। क्रिटिक्स और दर्शकों को यह मूवी इम्प्रेस करने में सफल रही है। (इसे भी पढ़ें: Don 3 Dispute: रणवीर सिंह को FWICE ने दिया था 'असहयोग' का निर्देश, अभिनेता ने लिया लीगल एक्शन?)

मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' ने गल्फ कंट्रीज में भी शानदार बिजनेस किया है। दर्शकों अभी भी इस मूवी को सिनेमाघरों में देखने के लिए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम बिजनेस कितना रहता है। इस मूवी को बनाने में 100 करोड़ रुपये की लागात लगी थी। इस फिल्म में मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, सिद्दीकी, मुरली गोपी, बीजू मेनन, आशा शरथ, वीना नंदकुमार और शांति मायादेवी सहित कई कलाकारों की बड़ी टुकड़ी नजर आ रही है।

End of Feed