Do Deewane Seher Mein Box Office Day 4: बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की फिल्म 'दो दीवाने शहर में' (Do Deewane Seher Mein) का बॉक्स ऑफिस पर कोई जलवा देखने को नहीं मिल रहा है। यह मूवी ओपनिंग डे से ही चर्चा में बनी हुई है, जिस तरह 'दो दीवाने शहर में' बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रहे हैं उसे देखने के बाद इसका फ्लॉप होना एकदम तय है। पहले सोमवार को सिद्धांत-मृणाल की इस मूवी का कलेक्शन करोड़ों से लाखों में पहुंच चुका है। आइए देखें इस फिल्म ने चौथे दिन कितने करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े हैं।
Pic Credit: IMDb
4 दिनों में 'दो दीवाने शहर में' ने की बेहद खराब कमाई
Sacnilk ने अब जो फिल्म 'दो दीवाने शहर में' को लेकर अनुमानित आंकड़े साझा किए हैं, उसके मुताबिक इसने पहले सोमवार को कुल 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, जो काफी निराशाजनक है। आने वाले दिनों में इस मूवी की कमाई में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है। इस मूवी का 4 दिनों में टोटल कलेक्शन 4.85 करोड़ रुपये हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म लगभग 30 करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट में बनाई गई है। कमाई देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि यह 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने में नाकाम रहेगी। (इसे भी पढ़ें: यश की 'टॉक्सिक' से सामने आया अक्षय ओबेरॉय का दमदार लुक, फैन्स का बढ़ा उत्साह)
रवि उदयवर ने एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की फिल्म 'दो दीवाने शहर में' (Do Deewane Seher Mein) का निर्देशन किया है। इस मूवी की कहानी काफी शानदार है लेकिन बड़े परदे पर दर्शकों की भीड़ इसे देखने नहीं पहुंच रही है। फिल्म में सिद्धांत और मृणाल की जोड़ी भी कमाल लगी है। इस मूवी में इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयशा रज़ा मिश्रा, संदीपा धर, दीपराज राणा और नवीन कौशिक सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई दे रहे हैं।
