Assi Box Office Day 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' 20 फरवरी के दिन रिलीज हुई थी। इस मूवी को देखने के लिए फैन्स एक अंदर बेताबी देखी गई थी लेकिन आंकड़े अब कुछ ही चीजें बता रहे हैं। 3 दिनों में यह मूवी 3.5 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में भी विफल रही है। अब जो तापसी पन्नू की फिल्म को लेकर ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब कमाई की है, जिसे देखकर निर्माताओं की चिंता करना भी लाजमी नजर आ रहा है। आइए देखें फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना हुआ है।
'अस्सी' ने की बेहद खराब कमाई
Sacnilk द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म 'अस्सी' ने रविवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर केवल 1.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ओपनिंग वीकेंड में यह फिल्म भारत में बॉक्स ऑफिस पर 3.91 करोड़ रुपये कमा चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी का बुडगे लगभग 40 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वीक डेज में फिल्म की कमाई और भी गिर सकती है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म अपने बजट को निकालने में नाकाम रहने वाली है। (इसे भी पढ़ें: BAFTA Film Awards 2026 Full Winners List OUT: 'सिनर्स' से लेकर 'हैमनेट' सहित इन फिल्मों ने जीते अवॉर्ड्स, यहां देखें फुल विनर लिस्ट)
अनुभव सिन्हा ने निर्देशन में बनी फिल्म 'अस्सी' में तापसी पन्नू एक लॉयर की भूमिका रही हैं। इस मूवी में तापसी पन्नू के अलावा कानी कुस्रुति, मोहम्मद जीशान अय्यूब, मनोज पाहवा, सीमा पाहवा, कुमुद मिश्रा और रेवती सहित कई अहम कलाकार फिल्म में नजर आ रहे हैं। इस मूवी में नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा की स्पेशल भूमिकाएं हैं। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज और सिन्हा की कंपनी बनारस मीडियावर्क्स ने किया है।
